Trending

एशिया कप : पाकिस्तान-श्रीलंका मैच में तेज बारिश की संभावना

एशिया कप सुपर फोर मैच में गुरुवार को पाक और श्रीलंका के बीच टक्कर होगी। दोनों टीम कोलंबो के मैदान पर दोपहर तीन बजे से टकराएंगी।

एशिया कप में कोलंबो में मैच के दौरान मौसम का मिजाज कई बार बदला है। घंटों-घंटो खेल को रोकना पड़ा है। भारत और पाक मैच का नतीजा तो रिजर्वे डे पर निकला था।

ऐसा ही कुछ बारिश का खलल पाक बनाम श्रीलंका मैच में देखने को मिल सकता है। गुरुवार को दिन में बारिश की काफी संभावना है और आंधी तूफान भी आ सकता है। रात को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खराब मौसम की वजह से टॉस में देरी हो सकती है। मैच के समय बादल छाए रहेंगे।

पाक और श्रीलंका के लिए यह मैच अहम है क्योंकि जो भी टीम जीत हासिल करेगी, उसकी फाइनल में एंट्री होगी। भारत पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है। ऐसे में पाक और श्रीलंका करो या मरो मैच में पूरा जोर लगाएंगे, बारिश के अड़ंगा डालने की भी तगड़ी संभावना है।

वेदर डॉट कॉम के अनुसार, दोपहर में दो से पांच मैच बजे तक कोलंबो में 70 फीसदी बारिश के चांस है। पांच बजे के बाद मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है और शाम सात बजे 24 फीसदी बारिश की संभावना है।

साढ़े आठ बजे केवल 21 फीसदी बारिश की उम्मीद है। तकरीबन 10 बजे से बारिश साढ़े 11 बजे तक बारिश की 60 प्रतिशत संभावना है।

पाक बनाम श्रीलंका मैच में मौसम विलने बनी तो बाबर आजम ब्रिगेड को नुकसान होगा। दरअसल, बारिश की वजह से मैच रद्द होने की सूरत में श्रीलंका फाइनल में पहुंच जाएगी और पाक को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। श्रीलंका का नेट रन रेट पाक से अच्छा है।

ऐसे में पाकिस्तान यह दुआ करेगी कि मैच हो और उसे जीत मिले। पाकिस्तान को हाल ही में भारत के हाथों 233 रन से करारी शिकस्त मिली थी। भारत ने 356/2 का स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान को 32 ओवर में 128 पर रोक दिया।