Trending

पाक हॉकी महांसघ के हाथ से फिसली ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी

इंटरनेशनल हॉकी महासंघ ने पाक हॉकी महांसघ को बड़ा झटका देते हुए ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन के अधिकार को वापस ले लिए है।

पीएचएफ के एक सूत्र ने बोला, ‘एफआईएच ने हमारे मेजबानी अधिकार को वापस लेते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि खेल बोर्ड और सरकार आयोजन की सफल मेजबानी के लिए पीएचएफ के साथ सहयोग करने को तैयार नहीं है।

ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट अगले वर्ष जनवरी में पाक में आयोजित होने वाला था, पीएचएफ और पाकिस्तान खेल बोर्ड के बीच अंदरूनी कलह की वजह से एफआईएच ने देश से मेजबानी का अधिकार वापस ले लिया।

एफआईएच का फैसला पाक हॉकी के लिए एक बड़ा झटका है, जिसे एक दशक से ज्यादा समय के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी का अधिकार मिला था।

पीएचएफ ने पहले ही कहा था कि ओलिंपिक क्वालीफायर जनवरी में लाहौर में आयोजित होगा। पीएचएफ में हस्तक्षेप की पीएसबी की कोशिशों के कारण अराजकता की स्थिति पैदा हो गई।