डेविस कप : ट्रैक सूट में सीएम योगी ने ड्रॉ खोलकर मैचों के शेड्यूल का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के लिए यह अत्यंत स्मरणीय क्षण है कि लगभग 23 वर्षों के बाद डेविस कप के रूप में एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने जा रहा है।
यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें लीग मैच भारत और मोरक्को के बीच 16 और 17 सितंबर को विजयंत खंड गोमती नगर में जो टेनिस कोर्ट बनाया गया है वहां पर संपन्न होंगे। इसके लिए पांच कालिदास मार्ग पर भारत बनाम मोरक्को टेनिस टूर्नामेंट की ड्रॉ सेरेमनी में सीएम योगी शामिल हुए। यह मैच शनिवार और रविवार को होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप 2 में भारत और मोरक्को के बीच होने वाले ड्रॉ खोलकर मैचों के शेड्यूल का भी ऐलान किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने डेविस कप के लिए लखनऊ आए विशिष्ट अतिथियों को ओडीओपी उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कई अंतराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने भारत और मोरक्को के विशिष्ट अतिथियों को ओडीओपी उपहार देकर किया सम्मानित
खास बात ये रही कि इस दौरान सीएम योगी भगवा रंग की ट्रैक सूट पहने दिखाई दिए। इनमें पूर्व टेनिस लीजेंड विजय अमृतराज भी शामिल रहे। इस दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया और उन्होंने सीएम योगी के साथ ग्रुप फोटो शूट भी कराया। इस टूर्नामेंट के मैच 16 और 17 सितंबर को लखनऊ में होंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनिल जैन, यूपी टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत सहगल एवं मोरक्को टेनिस से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही भारत व मोरक्को टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।
ये रहा डेविस कप का ड्रॉ
पहला सिंगल मैच : मुकुंद शशि कुमार वर्सेज लीनी यसीन
दूसरा सिंगल मैच : सुमित नागल वर्सेज मुंडीर एडम
डबल्स मैच : रोहन बोपन्ना-युकी भांबरी वर्सेज बेंचेट्रिट इलियट-ललामी लारोसी यूनिस
तीसरा सिंगल मैच : सुमित नागल वर्सेज लीना यसीन
चौथा सिंगल मैच : मुकुंद शशि कुमार वर्सेज मुंडीर एडम
दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ी:
भारत – सुमित नांगल, शशिकुमार मुकुंद, दिग्विजय प्रताप सिंह, यूकी भाम्बरी, रोहन बोपन्ना, कैप्टन रोहित बोपन्ना
मोरक्को- एलियट बेन्सेरियत, यस्साइन डिलमी, एडम मॉउंडीर, वालिद अहोडा, यूनुस लालामी कैप्टन मेहंदी ताहिर