एशिया कप : शाकिब-ह्रदोय का अर्धशतक, बांग्लादेश के 265 रन
शाकिब अल हसन (80 रन) और तौहीद ह्रदोय (54 रन) की पारी से बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 राउंड के छठे मैच में टॉस हारकर 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए।
बांग्लादेश की शुरुआत खास नहीं रही और 13 रन पर सलामी बल्लेबाज लिटन दास (0) चलते बने। लगातार विकेट गिरने से टीम बैकफुट पर आ गई। तंजीद हसन (13), एनामुल हक (4) और मेहदी हसन मिराज (13) जल्दी आउट हो गए।
5वें विकेट के लिए शाकिब और तौहीद ह्रदोय ने 115 गेंदों में 101 रन जोड़ते हुए अच्छी बल्लेबाजी की। 7वें विकेट के लिए ह्रदोय और नसुम महमद ने 32 रन जोड़े।

बांग्लादेश के अनुभवी कप्तान शाकिब ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 55वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 94.12 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 80 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी मारा।
भारत के खिलाफ यह उनका वनडे क्रिकेट में 9वां अर्धशतक है। भारत के खिलाफ वह अभी तक 22 वनडे मैचों में 37.55 की औसत से 751 रन बना चुके है।
टीम की तरफ से शाकिब अल हसन 80 रन बनाने में सफल रहे। दूसरी तरफ भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए ह्रदोय ने इस मैच में टीम के लिए बेहद उपयोगी पारी खेली।
ह्रदोय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 5वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 66.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 54 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के भी जमाए। ह्रदोय अभी तक 14 वनडे मैचों में 41.33 की औसत से 496 रन बना चुके है।
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश पारी के दौरान जडेजा ने शमीम होसेन का विकेट लेते ही इस फॉर्मेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। वह भारत की तरफ से वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले 7वें गेंदबाज बन गए है।
जडेजा वनडे क्रिकेट में 200 विकेट और 2,000 की दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाले कपिल देव (3,783 रन, 253 विकेट) के बाद दूसरे भारतीय भी बन गए।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 1 कैच लेते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कैचों की संख्या 200 तक पहुंचा दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित 200 कैच लेने वाले 35वें खिलाड़ी है।
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 कैच लेने वाले 5वें भारतीय फील्डर बने है। उन्होंने 497 पारियों में यह कारनामा किया। उनसे पहले राहुल द्रविड़ ने 334, विराट कोहली ने 303, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 261 और सचिन तेंदुलकर ने 256 कैच लपके है।