परंपरागत स्वदेशी खेलों में स्कूली बच्चों ने खूब दिखाया कमाल
लखनऊ। महानगर स्थित हार्नर कॉलेज में आयोजित डॉ.सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल परम्परागत खेल महोत्सव के आयोजन के दौरान एक अनूठा नजारा था।
हार्नर कॉलेज में डॉ.सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल परम्परागत खेल महोत्सव आयोजित
इस दौरान हुई विभिन्न स्पर्धाओं में सेंट टेरेसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। हार्नर कॉलेज एवं उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को हुए इस आयोजन में वरदान इंटरनेशनल अकादमी ने 48 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

आज हुई स्पर्धाओं में विद्यार्थी घोड़ा जमाल खाए, सिकड़ी, गुट्टक, कंचे, पंजा कुश्ती, पोशम्पा, सतौलिया एवं विष अमृत जैसे परंपरागत खेलों में हाथ आजमा रहे थे। इनमें से अधिकतर बच्चें ऐसे थे जिन्होंने पहली बार इन खेलों में हिस्सा लिया था और उनके कौतहूल के चलते एक अलग ही समां बंध गया था।
सेंट टेरेसा कॉलेज को पहला, वरदान इंटरनेशनल अकादमी को दूसरा स्थान
इस दौरान पोशम्पा की स्पर्धाएं जब हुई तब पूरे मैदान में पोशम्पा भई पोशम्पा की गूंज हो उठी। इस स्पर्धा के प्री प्राइमरी वर्ग में सीएमएस चौक के अथर्व सोनी ने पहला, सीएमएस इंदिरानगर की जेसिका सिंह ने दूसरा व माडर्न स्कूल की यशिका सक्सेना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय दीप सिंह (रिटायर्ड आईएएस) ने अपने कर कमलों से पुरस्कार वितरित किये। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए हार्नर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. माला मेहरा ने सभी का आभार जताया।

इससे पहले उद्घाटन डा.अनिल कुमार पटेल (आईएफएस, वन संरक्षक, उत्तर प्रदेश) ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एके सक्सेना ने बताया कि ये खेल भावना, ग्रामीण सामुदायिक मनोरंजन, स्वस्थ मानसिकता व आपसी मेलमिलाप का प्रतीक बना।
विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम
बालिका पंजा कुश्ती (अंडर-50 किग्रा):-
प्रथम : श्वेता यादव (हार्नर कॉलेज), द्वितीय : वैष्णवी बाजपेयी (सीएमएस राजाजीपुरम), तृतीय : भव्या सिंह (सेंट टेरेसा कॉलेज)
बालिका पंजा कुश्ती (अंडर-45 किग्रा):-
प्रथम : मुनीजा खान (सीएमएस राजाजीपुरम), द्वितीय : आकांक्षा वर्मा (वरदान इंटरनेशनल), तृतीय : आयशा पाण्डेय (मॉडल स्कूल)
बालक पंजा कुश्ती (अंडर-55 किग्रा):-
प्रथम: ओशो (सीएमएस चौक), द्वितीय : आदित्य वर्मा (सीएमएस महानगर), तृतीय : आशीष रोका (हार्नर कॉलेज)
बालक पंजा कुश्ती (अंडर-60 किग्रा):-
प्रथम: शिवम कुमार (सीएमएस इंदिरानगर), द्वितीय : सूर्यांश (सीएमएस राजाजीपुरम), तृतीय : दिव्यांश शर्मा (सेंट टेरेसा कॉलेज)
विष अमृत (प्राइमरी ग्रुप):-
प्रथम: आदवी चतुर्वेदी (स्प्रिंग डेल, कानपुर रोड), द्वितीय : लावण्या गर्ग (एमआर जयपुरिया), तृतीय : हुनैन हसन खान (सेंट रोज पब्लिक स्कूल)
घोड़ा जमाल खाए:-
प्रथम : अद्यांश सिंह (सेंट टेरेसा कॉलज), द्वितीय : दर्श मौर्या (स्प्रिंग डेल), तृतीय : शांति (अमाइकस अकादमी)
सिगड़ी जूनियर ग्रुप:-
प्रथम: जान्हवी शर्मा (सीएमएस राजाजीपुरम), द्वितीय : अदिति सिंह (वरदान इंटरनेशनल अकादमी), तृतीय : दृष्टि रस्तोगी (हार्नर कॉलेज)