करण शर्मा की पारी से काशी रुद्रास ने जीता यूपी टी-20 का खिताब
करण शर्मा (76 रन) की पारी से यूपी टी-20 लीग में काशी रुद्रास ने सात विकेट से मेरठ मावेरिक्स को मात देकर खिताब अपने नाम किया। पूरा स्टेडियम ढोल और फिल्मी गीतों से गूंज उठा। कनपुरियों पर इस कदर मैच का फीवर चढ़ा कि वो एक-दूसरे को धक्कामुक्की करते दिखे। एक युवक पुलिस से भिड़ गया।
काशी रुद्रास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मेरठ मावेरिक्स बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। जिसकी खराब शुरुआत की वजह से 5 ओवर में ही चार विकेट गिर गए। मेरठ ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

तीसरे ओवर में बॉबी यादव की गेंद पर ओपनर बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा 18 रन बनाकर कीर्तिवर्धन उपाध्याय को कैच देकर पवेलियन लौट गए। ओवर की आखिरी गेंद पर बॉबी यादव ने कप्तान माधव कौशिक को कैच आउट कर बिना रन बनाये ही पवेलियन भेज दिया।
18वें ओवर में अटल बिहारी की गेंद पर ऋतुराज शर्मा 53 रन बनाकर कैच दे बैठे। उसी ओवर की तीसरी गेंद पर यश गर्ग ने शिवा सिंह को कैच देकर बिना रन बनाये पवेलियन लौट गए। 20वें ओवर में मोहम्मद शारिम की गेंद पर दिव्यांश जोशी (40) कैच देकर पवेलियन लौट गए।

चौथे ओवर में अटल बिहारी राय ने ओवैस अहमद को एलबीडब्ल्यू किया। पांचवें ओवर में बॉबी यादव ने धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह को 4 रनों पर आउट करके पवेलियन की राह दिखा दी।
11वें ओवर में काशी के प्रिंस यादव की गेंद पर मेरठ के बल्लेबाज शोएब सिद्दकी (10) ने कीर्तिवर्धन उपाध्याय को कैच दे दिया।
लीग में सबसे अधिक तीन शतक मारने वाले मेरठ मावेरिक्स के स्वास्तिक चिकारा 476 रन के साथ दूसरे स्थान पर है। मेरठ के कप्तान माधव कौशिक बेहतरीन फॉर्म में है।

छठवें ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर ओपनर बल्लेबाज शिवा सिंह 30 रन बनाकर दिव्यांश जोशी के हाथों कैच आउट हो गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियांशु पांडेय बिना रन बनाये ही एलबीडब्ल्यू हो गए। इस समय काशी का स्कोर 57 रन पर था।
तीसरी विकेट के लिए काशी के कप्तान करन शर्मा और प्रिंस यादव के बीच 84 रनों की पार्टनरशिप हुई। 18वें ओवर में पूर्णांक त्यागी की गेंद पर काशी के कप्तान करन शर्मा 76 रन बनाकर रिंकू सिंह के हाथ कैच आउट हो गए।
प्रिंस यादव ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली और अंकुर मलिक ने नाबाद तीन रन बनाए। काशी ने पांच गेंद शेष रहते 7 विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली। काशी रुद्रास ने 19.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 150 रन बना लिए। प्रिंस ने अंतिम गेंद पर चौका मारकर टीम को जिता दिया।