Trending

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में निश्चल ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल

रियो में जारी आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में निश्चल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में सिल्वर मेडल जीता। भारत का इस वर्ल्ड कप में दूसरा मेडल है। इससे पहले 10 मीटर राइफल में विमेंस में भारत को गोल्ड मिला था।

नॉर्वे खिलाड़ी डुएस्टेड एयर राइफल यूरोपियन चैंपियन है। साथ ही वह 300 मीटर थ्री पोजीशन की भी वर्ल्ड चैंपियन भी है। वे वर्ल्ड कप में 5 गोल्ड समेत 12 मेडल अपने नाम कर चुकी है। टोक्यो ओलंपिक में वह चौथे स्थान पर रही थीं।

निश्चल का यह सीनियर वर्ग में पहला वर्ल्ड कप है। निश्चल ने फाइनल में 458.0 स्कोर किया। पहले नंबर पर रही नॉर्वे की ऐस जीनत हेग डुएस्टेड ने 461.5 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। डेनमार्क की स्टेफनी ग्रुंडसोई ने 447.6 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

indianshooting.com (@indianshooting)

क्वालिफिकेशन राउंड में निश्चल ने 592 अंक के साथ फाइनल में जगह बनाने में सफल हुई। अन्य भारतीय शूटर अंजुम और आयुषी फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। अंजुम 586 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में 10वें स्थान पर रहीं और आयुषी 580 अंकों के साथ 35वें स्थान पर।

फाइनल में निश्चल और डुएस्टेड आमने-सामने रहीं। 45 शॉट के फाइनल में कभी डुएस्टेड तो कभी निश्चल पहले स्थान पर रहीं।
पहले घुटने पर बैठ कर निशाना साधने में 15 शॉट के बाद निश्चल 0.1 से डुएस्टेड से पीछे रहीं।

जमीन पर लेट कर निशाना साधने में 15 शॉट के बाद भी वह दूसरे स्थान पर रहीं। सीधा खड़ा होकर निशाना साधने में उतार-चढ़ाव रहा। दोनों का एक एक शॉट को अमान्य घोषित किया गया।

नॉर्वे शूटर की 41वें शॉट को और निश्चल के 42वें शॉट को रद्द कर दिया गया। इस स्कोर को उनके फाइनल में नहीं जोड़ा गया। अंतिम शॉट में निश्चल ने 7.9 का स्कोर किया, डुएस्टेड ने 10.2 स्कोर के साथ गोल्ड जीतने में सफल रहीं।