Trending

फिर मैच फिक्सिंग : आईसीसी ने तीन भारतीयों को बनाया आरोपी

मैच फिक्सिंग को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पूरे मामले में 3 भारतीयों सहित 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। दरअसल साल 2021 में यूएई में टी-10 लीग हुई थी। इसी ली में मैच फिक्सिंग का खुलासा हुआ है।

आईसीसी ने इन गतिविधियों में शामिल होने के लिए 8 प्लेयर्स अधिकारियों और कुछ भारतीय टीम मालिकों पर विभिन्न आरोप लगाए है। इनमें एक भारतीय पराग संघवी पर मैच के नतीजों और अन्य पहलुओं पर सट्टा लगाने तथा जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं करने के आरोप लगे है।

कृष्ण कुमार पर डीएसीओ से चीजों को छिपाने के आरोप लगे है, ढिल्लों पर मैच फिक्स करने का प्रयास करने के आरोप है। बांग्लादेश के लिए 19 टेस्ट और 65 वनडे अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले नासिर पर डीएसीओ को 750 डॉलर से अधिक के तोहफे की जानकारी का खुलासा नहीं करने का आरोप लगा है।

ICC @ICC

इसके अलावा जिन अन्य लोगों को निलंबित किया गया है उनमें बल्लेबाजी कोच अजहर जैदी, यूएई के घरेलू खिलाड़ी रिजवान जावेद और सालिया समन और टीम मैनेजर शादाब अहमद शामिल है।

इस मामले में लिप्त दो भारतीयों में पराग संघवी और कृष्ण कुमार है जो टीम पुणे डेविल्स के सह मालिक है और उस सीजन में इनके एक खिलाड़ी बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज नासिर हुसैन पर भी लीग की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे है।

तीसरे भारतीय के बारे में बोला जा रहा है ये बल्लेबाजी कोच है जिसे लोग सन्नी ढिल्लों के नाम से जानते है। आईसीसी के अनुसार ‘आरोप 2021 अबु धाबी टी10 क्रिकेट लीग और उस टूर्नामेंट में मैचों को भ्रष्ट करने के प्रयासों से संबंधित है।

इन प्रयासों को बाधित किया गया था। आईसीसी को इस टूर्नामेंट के लिए ईसीबी ने नामित भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था और इस प्रकार ईसीबी की ओर से ये आरोप जारी किए जा रहे है।