Trending

अगले सप्ताह टिम साउदी के विश्वकप खेलने पर होगा फैसला

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी अपने दाएं हाथ के अंगूठे का ऑपरेशन करवाएंगे। उनके विश्व कप में खेलने को लेकर फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा।

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले न्यूजीलैंड पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 सितंबर और दो अक्तूबर को अभ्यास मैच खेलेगी।

कोई भी टीम 28 सितंबर तक विश्व कप के लिए चुनी गई अपनी 15 सदस्यीय टीम में बदलाव कर सकती है। इसके बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए आईसीसी की अनुमति लेनी होगी।

उन्होंने बोला, हमने फैसला किया कि साउदी के लिए ऑपरेशन करवाना ही सही रहेगा। उनके दाएं हाथ के अंगूठे में पिन या स्क्रू लगाए जाएंगे। अगर यह प्रक्रिया सफल रहती है तो यह सुनिश्चित करना होगा कि वह वापसी पर दर्द को सहन कर सकते है या नहीं।

पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में कैच लेने के प्रयास में साउदी के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि यह 34 वर्षीय गेंदबाज पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले ठीक हो जाएगा।