एशियाई खेल : उलटफेर भरी जीत के साथ भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम नॉकआउट में
भारत की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने गत उप विजेता दक्षिण कोरिया को पांच सेट चले रोमांचक मैच में मात देकर उलटफेर के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए एशियाई खेल के नॉकआउट चरण में जगह बनाई।
भारत के लिए अमित गुलिया और अशवाल राय ने शनदार प्रदर्शन करते हुए टीम को महत्वपूर्ण अंक दिलाए। भारत अगले दौर में चीनी ताइपे या मंगोलिया से भिड़ेगा।

भारतीय टीम ने ग्रुप सी के अंतिम मैच में कोरिया को दो घंटे 38 मिनट में 3-2 (25-27 29-27 25-22 20-25 17-15) से मात दी। मंगलवार को कंबोडिया को 3-0 से हराने वाला भारत पांच अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।
भारत ने एशियाई खेल में अपना पिछला पदक 1986 में कांस्य पदक के रूप में जीता था। इंडोनेशिया के जकार्ता में पिछले सत्र में भारतीय टीम 12वें स्थान पर रही थी।
एशियाई खेल : फोर हीट में शीर्ष स्थान पर रही भारतीय पुरुष रोइंग टीम
एशियाई खेल में भारतीय पुरुष फोर रोइंग टीम 6:20.47 समय के साथ शीर्ष स्थान पर रही। भारत ने इंडोनेशिया, कोरिया गणराज्य और हांगकांग को आसानी से हराया।
लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स में प्रतिस्पर्धा कर रहे अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6:27.45 के समय के साथ दूसरा स्थान पर रहे। सतनाम सिंह और परमिंदर सिंह ने भी अपनी-अपनी हीट में 6:27.01 के समय के साथ समापन किया। दोनों रेपेचेज के लिए क्वालीफाई कर गए।

पुरुष युगल कॉक्सलेस स्पर्धा में बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी ने भी अच्छी शुरुआत की और 6:42.59 के समय के साथ अपनी हीट में तीसरे स्थान हासिल किया।
इस शानदार जीत के साथ भारत ने 25 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए सीधी योग्यता हासिल कर ली है। भारतीय लाइटवेट महिला डबल स्कल्स जोड़ी किरण और अंशिका भारती ने 7:27.57 का समय लेकर अपनी हीट में चौथा स्थान पर रही।