काशी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी
वाराणसी में 451 करोड़ रूपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की तैयारी चल रही है। साथ ही स्टेडियम का शिलान्यास खुद पीएम मोदी शनिवार (23 सितंबर) को करेंगे।
451 करोड़ के लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से मैच देखने के साथ ही, इंटरनेशनल क्रिकेट का आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार होगा। इस परियोजना में योगी सरकार ने जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए है, बीसीसीआई 330 करोड़ रुपये खर्च करके स्टेडियम का निर्माण कराएगा।
इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे बड़े स्टार्स मौजूद रह सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देने 23 सितंबर को काशी आ रहे है।

बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ का इकाना स्टेडियम वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। कानपुर का ग्रीन पार्क में वन डे और टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है। ऐसे में अब बनारस में एक और स्टेडियम के बनने से क्रिकेट का माहौल यूपी बनेंगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो स्टेडियम के निर्माण के लिए 121 करोड़ कीमत की 30.86 एकड़ जमीन यूपीसीए को पट्टे पर दिया गया है। वाराणसी के राजातालाब इलाके के गंजारी गांव में रिंग रोड के पास स्टेडियम लगभग 30 महीनों में बनकर तैयार होने की संभावना जताई जा रही है।
इस स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों की क्षमता होगी, सात पिचों को तैयार किया जायेगा। जिसमें प्रैक्टिस और मेन विकेट शामिल है। स्टेडियम पूरी तरह से इंटनरनेशनल मानकों पर बनाया जायेगा। स्टेडियम के दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद की जा रही है।