Trending

भारत अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन

मोहाली में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले वनडे में भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा मुकाम हासिल किया। टीम इंडिया ने दुनिया की नंबर-1 टीम बनने के लिए पाक को पछाड़ा। भारत के पास इस जीत के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में 116 रेटिंग पॉइंट्स हो गए है।

पाक 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 111 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। एशिया कप फाइनल में जगह नहीं बना पाने के बावजूद पाक ने नंबर 1 पर कब्जा बरकरार रखा था। भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 रैंक वाली टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत दक्षिण अफ्रीका के साथ एलीट ग्रुप में शामिल हो गई।

BCCI @BCCI


वह सभी प्रारूपों में एक साथ शीर्ष स्थान हासिल करने वाली इतिहास की दूसरी टीम बन गई है। भारत ने टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल की।

भारतीय टीम के पास एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के लिए दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान नंबर-1 पर पहुंचने का चांस था, लेकिन वे महत्वपूर्ण समय पर मैच हार गए।

भारतीय टीम को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। उसने फाइनल जीत लिया, फिर भी वह नंबर-1 नहीं बन पाई। भारत ने पहला वनडे जीतकर ये रिकॉर्ड बनाया है।

भारत को नंबर-1 बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतना था। उसने शुक्रवार को ये काम कर दिखाया। टी-20 रैंकिंग की बात की जाए तो भारत 264 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है। उसके पास 261 अंक है। पाक 254 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

टेस्ट रैंकिंग में भी भारतीय टीम नंबर-1 है। भारतीय टीम के पास टेस्ट रैंकिंग में 118 रेटिंग पॉइंट्स है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। उसके पास भी 118 अंक है।