Trending

मोटो जीपी प्रैक्टिस सेशन : लुका मारिनी की सबसे तेज टाइमिंग

मूनी वीआर46 रेसिंग टीम की राइडर लुका मारिनी ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में दूसरे फ्री प्रैक्टिस सेशन के दौरान अंतिम लैप में तेज टाइमिंग दर्ज की।

रेड बुल केटीएम के ब्रैड बाइंडर, जिनके पास मोटोजीपी में हाई-स्पीड रिकॉर्ड है, शीर्ष 10 में जगह बनाने में असफल रहे। क्योंकि पीले झंडे ने उनकी अंतिम लैप टाइमिंग रद्द कर दी। जिससे उन्हें आठवां स्थान मिला और उन्हें शनिवार को क्वालीफाइंग 2 में डाल दिया गया।

गत विजेता और मौजूदा रेस लीडर फ्रांसेस्को बगानिया एक मिनट, 45.2800 सेकेंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रहे। एक मिनट, 44.7820 सेकेंड में रेस पूरी करते हुए पहले स्थान पर रहे। उन्होंने प्राइमा प्रामैक रेसिंग के जॉर्ज मार्टिन को पछाड़ दिया जो पूरे सत्र में पहले स्थान पर हावी रहे।

मार्टिन मारिनी ने 0.008 सेकेंड धीमी गति से रेस पूरी कर दूसरे तेज राइडर बने। टोनी अर्बोलिनो (ईएलएफ मार्क वीडीएस रेसिंग टीम) ने अपने अंतिम लैप में एक मिनट, 52.1050 सेकेंड का समय लेकर मोटो 2 में शीर्ष स्थान हासिल किया।

शीर्ष स्थान के लिए सोमकियात चान्ट्रा (इडेमित्सु होंडा टीम एशिया), उनकी टीम के साथी ऐ ओगुरा और पेड्रो अकोस्टा (रेड बुल केटीएम) के बीच कड़ा मैच हुआ।

अंत में, एकोस्टा एक मिनट, 52.1700 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर, जबकि ओगुरा और चन्ट्रा एक मिनट, 52.1880 और एक मिनट, 52.3190 सेकेंड के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

नीदरलैंड के कोलिन वीजर ने एक मिनट, 59.5660 सेकंड के समय के साथ अभ्यास 2 में मोटो 3 में शीर्ष स्थान हासिल किया। वह दूसरे अभ्यास सत्र के अधिकांश भाग के लिए दो मिनट से कम समय के साथ श्रेणी में एकमात्र तेज़ राइडर बने।

दूसरे स्थान पर स्पेनिश राइडर जैम मासिया ने एक मिनट, 59.7520 सेकेंड में लैप पूरे किए। स्टेफ़ानो नेपा ने दो मिनट, 00.1220 सेकेंड पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।