एशियाई खेल : भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने नेपाल को दी मात
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पूल एफ के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 3-0 से मात देकर एशियाई खेल में अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को अपने पहले मैच में सिंगापुर को हराया था।
भारत की अयहिका मुखर्जी और नेपाल की नबीता श्रेष्ठ के बीच दूसरा मैच खेला गया। शुरुआत में 0-3 से पिछड़ने के बाद अयहिका ने बेहतरीन वापसी की और 11-3 से पहला गेम जीता। अयहिका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा गेम 11-7 से जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।
तीसरे और अंतिम गेम में अयहिका ने 11-2 से जीत हासिल की। उन्होंने नबीता श्रेष्ठ को 15 मिनट में 3-0 (11-3, 11-7, 11-2) से मात देकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।

नेपाल के खिलाफ दिन के पहले मैच में भारतीय खिलाड़ी दीया चितले का सामना नेपाली खिलाड़ी श्रेष्ठा सुवाल हुआ। चितले ने यह मैच सिर्फ 13 मिनट में 3-0 (11-1, 11-6, 11-8) से जीत लिया।
दिन के तीसरे मैच में अनुभवी भारतीय खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी का मैच इवाना थापा मागर से हुआ। सुतीर्था ने यह मैच 3-0 (11-1, 11-5, 11-2) से जीतकर भारतीय टीम को 3-0 से जीत दिलाई।