Trending

एशियाई खेल शुरू, हरमनप्रीत व लवलीना ने निभाई भारतीय दल के ध्वजवाहक की भूमिका

एशियाई खेल के आधिकारिक शुरुआत का ऐलान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई।

साभार : गूगल

प्लेयर्स की परेड में सबसे पहले अफगानिस्तान के एथलीट आए। भारतीय टीम जब आई तो स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

दोनों ने परेड में भारतीय दल की अगुआई की। उद्घाटन समारोह से पहले ही कई प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी थीं। समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भाग लिया। उनकी मौजूदगी में चीन के इतिहास और उसकी उपलब्धियों को दिखाया गया। शानदार लेजर शो ने लोगों का मन मोह लिया।