Trending

एशियाई खेल : सेलिंग में भारत के नाम एक रजत सहित तीन पदक

एशियाई खेल में नौकायन में भारत ने तीन पदक जीते, जिसमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है। आज सबसे पहले नौकायन में भारत को पहला पदक 17 वर्षीय नेहा ठाकुर ने दिलाया।

नेहा ने 19वें एशियाई खेल में नौकायन में लड़कियों की डिंगी- आईएलसीए 4 श्रेणी में रजत पदक जीता। विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी– आईएलसीएव7 स्पर्धा में 34 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। भारत को नौकायन में तीसरा पदक इबाद अली ने दिलाया।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

इबाद ने पुरुषों की विंडसर्फर आरएस:एक्स स्पर्धा में 52 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोपराट ने 29 के स्कोर साथ रजत और दक्षिण कोरिया के चो वोनवू ने 13 के स्कोर साथ स्वर्ण पदक जीता।