ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे कल, भारत की क्लीन स्वीप पर नजर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब 27 सितंबर को भारतीय टीम राजकोट में तीसरे वनडे में उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए नया इतिहास रचने पर होगी। इससे पहले वनडे में कभी भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप नहीं किया है।
वास्तव में भारत-ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी टीम एक दूसरे के खिलाफ ये कमाल नहीं कर सकी है। साथ ही वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को 3-0 से हराने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।
तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव वापसी के लिए तैयार है। पहले दो वनडे में इन प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में केएल राहुल की अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आसान जीत हासिल की थीं।

अपने स्टार प्लेयर्स की गैरमौजूदगी और लगातार टीम में बदलाव के बावजूद भारत ने इस वनडे सीरीज में दबदबा बनाए रखा है। राहुल की अगुवाई में भारत ने पहले वनडे में 5 विकेट और दूसरे वर्षा प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया।
दोनों ही मैचों में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। भारत की नजरें अपना तीसरा वनडे भी जीतते हुए लगातार चार वनडे जीत के साथ वर्ल्ड कप जैसे मेगा इवेंट में उतरने पर है।
अगर भारत वनडे सीरीज 3-0 से जीत लेती है तो पांच बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से इसी टीम के खिलाफ मैच से शुरू हो रहे उसके अभियान के लिए उसे जबर्दस्त मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी।
चोटिल अक्षर पटेल की जगह खेल रहे रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड कप से पहले इस आखिरी मैच में जरूर छाप छोड़ना चाहेंगे। भले ही टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप को लेकर अक्षर के पक्ष में है, अश्विन उन्हें मिले मौकों का पूरा फायदा उठाना चाहते है। दूसरे वनडे में अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा बहुत कम हुआ है कि वे सीमित ओवरों क्रिकेट में भारत के खिलाफ उतनी बुरी तरह फ्लॉप रहे हों, जितना कि वे इस सीरीज के पहले दो वनडे में हुए है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले ये प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ाने वाला है क्योंकि अब वे लगातार 5 वनडे हार चुके है।
इस वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसके घर में ही वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। उस सीरीज में मिशेल स्टार्क की स्विंग गेंदों ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था।
तीसरा वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया का अंतिम इंटरनेशनल मैच होगा। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया में पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की वापसी से निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण ज्यादा धारदार होगा।
बल्लेबाजी में जरूर ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविड हेड के आक्रामक अंदाज की कमी खल रही है, स्टीव स्मिथ और मार्स लाबुशेन भारत के खिलाफ इस साल अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जूझते नजर आए है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन। मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा