Trending
एशियाई खेल : हार के साथ भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का अभियान समाप्त
एशियाई खेल में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को क्वार्टरफाइनल में भारतीय टीम को थाईलैंड से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।
महिला टीम क्वार्टरफाइनल के पहले मैच में पीवी सिंधु का सामना पोर्नपावी चोचुवोंग से हुआ। चोचुवोंग ने यह मैच 14-21, 21-15, 21-14 से जीता। यह मैच 67 मिनट तक चला।

शुरुआती एकल में सिंधु की पोर्नपावी चोचुवोंग से हार के बाद, ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का युगल में सामान जोंगकोलफान किट्टीथाराकुल और राविंडा प्राजोंगजई से हुआ।
थाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को केवल 20 मिनट में 21-19, 21-5 से हराकर थाईलैंड को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। तीसरे मैच में अश्मिता चालिहा का सामना बुसानन ओंगबामरुंगफान से हुआ।
बुसानन ने अश्मिता को 44 मिनट तक चले मैच में 21-9, 21-16 से हराकर थाईलैंड को 3-0 से जीत दिलाई और अपने देश को सेमीफाइनल में पहुंचाया।