Trending

भारत-इंग्लैंड अभ्यास मैच बारिश की भेंट चढ़ा

लगातार बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप अभ्यास मैच धुल गया. शनिवार दोपहर मैच शुरु होने से थोड़ी देर पहले ही बारिश चालू हो गयी जिसके कारण टॉस होने में देरी हुई.

शाम में अंपायरों ने खराब मौसम की वजह से स्थानीय समयानुसार छह बजे से पहले मैच रद्द करने का फैसला किया. सब 10 टीमें पांच अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरु होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के ग्रुप चरण से पहले दो दो अभ्यास मैच खेलेंगी.

विश्व कप के शुरुआती मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इंग्लैंड अपने पहले अभ्यास मैच से एक दिन पहले ही भारत आई है.

BCCI @BCCI

दो अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच के लिए गुवाहाटी में ही रहेगी. भारत तीन अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच के लिए तिरूवनंतपुरम जायेगी.