एशियाई खेल : सौरव घोषाल अंतिम आठ में, जोशना चिनप्पा बाहर
एशियन गेम्स में स्क्वैश में सौरव घोषाल ने जीतसे क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर भारत की जोशना चिनप्पा में हार से बाहर हो गईं। जोशना चिनप्पा को महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में दक्षिण कोरिया की मिंगयोंग हेओ से 1-3 (4-11, 12-10, 9-11, 8-11) से हार गई।
इंडोनेशिया में आयोजित जकार्ता एशियाई खेल- 2018 एशियाई खेल में एकल की कांस्य पदक विजेता अनुभवी स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने हाल ही में हांगझोऊ गेम्स में टीम कांस्य पदक भी जीता है।

महिला एकल स्पर्धा में भारतीय तन्वी खन्ना ने थाईलैंड की अरिचया चुजित के ख़िलाफ़ 3-0 (11-1, 11-3, 11-2) से जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टरफाइनल में तन्वी का मैच जापान की सातोमी वतनबे से होगा।
सौरव घोषाल ने अपने पुरुष एकल अभियान की शुरुआत कुवैत के अम्मार अल तमीमी के ख़िलाफ़ 3-0 (11-4, 11-4, 11-6) की आसान जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टरफाइनल में 37 वर्षीय सौरव घोषाल का सामना मंगलवार को जापान के रयुनोसुके त्सुकु से होगा, जिन्होंने प्री-क्वार्टरफाइनल में भारत के महेश मनगांवकर को 3-0 (11-6, 11-2, 11-6) से हराया था।