Trending

एशियाई खेल : स्टीपलचेज में पारुल चौधरी को रजत, प्रीति को कांस्य पदक

भारत ने एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में नौवें दिन 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में दो पदक जीते। पारुल चौधरी ने रजत और प्रीति लांबा ने कांस्य पदक जीता। भारत कुल 58 पदक अपने नाम कर चुका है। भारत के खाते में 13 स्वर्ण, 22 रजत और 23 कांस्य जीते। पारुल ने नौ मिनट 27.63 सेकेंड के समय के साथ रजत पर जीता।

साभार : गूगल

पारुल ने इस वर्ष अगस्त में बुडापेस्ट में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 9 मिनट 15.31 सेकेंड के समय के साथ 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

प्रीति ने नौ मिनट 43.32 सेकेंड के समय के साथ कांस्य जीता। प्रीति ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बहरीन की विनफ्रेड मुतिले यावी ने 9 मिनट 18.28 सेकेंड समय के साथ इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता।

बताते चले कि भारत के अविनाश साबले ने खेल के आठवें दिन पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष है।

उन्होंने 8:19.50 सेकंड में रेस पूरी की। उन्होंने 8:22.79 सेकंड का एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा जो 2018 जकार्ता खेल में ईरान के हुसैन केहानी ने बनाया था। सुधा सिंह ने 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेल में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।