Trending

एशियाई खेल : मुक्केबाजी में प्रीति को कांस्य पदक

भारतीय मुक्केबाज प्रीति पंवार को एशियाई खेल में 54 किलो सेमीफाइनल मैच में मौजूदा फ्लायवेट विजेता चीन की चांग युआन से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। ओलंपिक कोटा अपने नाम कर चुकी प्रीति को चांग ने 5-0 से हराया।

पहले तीन मिनट में प्रीति ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए घूंसे बरसाये, हालांकि, वो बाद में लय कायम नहीं रख सकी। पहले दौर में पांच में से चार जज ने चीनी खिलाड़ी के पक्ष में फैसला दिया।

Sports Authority of India (@media.iccsai)

दूसरे दौर में प्रीति ने उसका डिफेंस तोड़ने की कोशिश की। प्रीति को सिर के पीछे से मारने पर युआन को चेतावनी मिली। उसने अंतिम तीन मिनट में रक्षात्मक खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।