Trending

एशियाई खेल : कंपाउंड मिक्स्ड टीम में तीरंदाजों ने भारत को दिलाया स्वर्ण

एशियन गेम्स में ओजस और ज्योति की जोड़ी ने आर्चरी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट साउथ कोरिया को महज 1 पाइंट के अंतर से मात देकर स्वर्ण जीता. भारत ने 159 हसिल किए,

साउथ कोरिया 158 अंक ही जुटा सका. भारत ने एक एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना दिया. भारत को 11वें दिन तीरंदाजों ने 16वां स्वर्ण पदक दिलाया है.

Sports Authority of India (@media.iccsai)

भारत ने अब 16 स्वर्ण सहित 71 पदक जीत लिए है. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 एशियाड में था जब उसने 16 गोल्ड सहित कुल 70 मेडल जीते थे.