Trending

वर्ल्ड कप : लखनऊ के खेल प्रेमियों में काफी हाई है जोश

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. विश्व कप में नॉकआउट सहित कुल 48 मैच होंगे, जिसमें 45 लीग मैच होंगे. किक्रेट के इस महाकुंभ को लेकर लखनऊ खेल प्रेमियों में काफी जोश देखने को मिला है. उन्हें इकाना में होने वाले मुकाबलों का इंतजार है.

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में दर्शकों की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है. वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबलों को देखने के लिए उत्तर प्रदेश समेत देश और विदेश से खिलाड़ी लखनऊ पहुंचेंगे. वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत के साथ ही खेल प्रेमी उत्साहित है.

उन्होंने काफी पहले से ही एडवांस में टिकट बुक कर लिए है. इस टूर्नामेंट के लिए इकाना के ड्रेसिंग रूम सहित अन्य जगहों को विशेष तौर पर तैयार किया जा रहा है.

साभार : गूगल

इकाना की पिच में इस बार बल्लेबाज रनों की बरसात करते हुए नजर आने वाले है. आईपीएल मुकाबलों में यहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नहीं रही, जिसे लेकर शिकायत हुई थी. पिच पर काम किया गया.

इकाना एमडी उदय सिन्हा ने बताया कि स्टेडियम में नौ पिच है. जिनमें पांच पिच लाल मिट्टी की बनी है और चार पिच काली मिट्टी की बनी है. दोनों ही पिच पर खेल होगा.

क्यूरेटर जाकर इसकी पूरी जांच कर चुके. पिच बेहतरीन है, अच्छे स्टैंडर्ड की पिच तैयार हुई है. खिलाड़ी यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आईसीसी और बीसीसीआई टीम ने इकाना स्टेडियम का निरीक्षण किया था. इस टीम ने नौ पिच, आउट फील्ड समेत अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली थी.

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक युद्धवीर सिंह ने बताया कि प्लेयर्स को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए है. शासन प्रशासन पूरा मदद कर रहा है.

डाइट लिस्ट प्लेयर्स की तैयार हो गई है. जिस दिन इकाना स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे, उस दिन शहीद पथ और स्टेडियम के आसपास का यातायात डायवर्ट किया जाएगा.

गाड़ी की पार्किंग से लेकर इकाना स्टेडियम में एंट्री के लिए आपको दो घंटे पहले ही पहुंचना होगा. भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के टिकटों की ऑफलाइन ब्रिकी का लोग इंतजार कर रहे है.

शहर में 4 से 5 टिकट काउंटर बनाकर टिकट बिक्री होगी. इकाना के गेट नंबर 2 पर एक काउंटर बनेगा. काउंटर से केवल जनरल स्टैंड और सेमी हॉस्पिटैलिटी के टिकट ही मिलेंगे. अधिक दरों वाली टिकट ऑनलाइन ही दी जाएंगी.

इकाना में होने वाले पांचों क्रिकेट मैच टिकट की कीमतें अलग-अलग है. जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप मैच की टिकट सबसे महंगी है.

इसमें जनरल की टिकट की ही शुरुआत 2100 रुपए से लेकर 3750 रुपए है. सेमी हॉस्पिटैलिटी की कीमत 6500 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक रखी गई है.

नॉर्थ लॉन में बैठकर मैच देखने वालों को 15000 रुपए तक देने होंगे. साउथ लॉन में बैठकर क्रिकेट देखने के लिए आपको 18000 रुपए का टिकट खरीदना होगा. नॉर्थ कॉर्पोरेट बॉक्स की कीमत 25000 रुपए रखी गई है, साउथ कॉर्पोरेट बॉक्स की कीमत 40,000 रुपए की गई है.

इकाना में पहला वर्ल्ड कप मैच 12 अक्टूबर को होना है. यह मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा. इस मैच की टिकट काफी सस्ती है. इसमें जनरल सीट की टिकट 499 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक है.

नॉर्थ और साउथ प्रेसिडेंशियल गैलरी की कीमत 3500 रुपए से लेकर 4500 रुपए तक है. नॉर्थ प्लैटिनम लॉन की बुकिंग 6500 रुपए और साउथ डायरेक्टर लॉन के लिए 9000 रुपए चुकाने होंगे. नॉर्थ कॉर्पोरेट बॉक्स के लिए आपको 9500 रुपए की टिकट लेनी होगी. इसके अलावा साउथ कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 12500 रुपए निर्धारित है.

लखनऊ में वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल)
12 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, लखनऊ
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, लखनऊ
21 अक्टूबर: नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका, लखनऊ
29 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
3 नवंबर: नीदरलैंड्स बनाम अफगानिस्तान, लखनऊ