वर्ल्ड कप : जो रूट ने इंग्लैंड को संभाला, कीवी टीम को 283 रन का लक्ष्य
जो रूट (77 रन) और जोस बटलर (43 रन) की पारी से वर्ल्ड कप के पहले मैच में इंग्लैंड ने 282 रन बनाए. इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. इंग्लैंड की ओर से जो रूट एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया.
पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड को पहला झटका डेविड मलान के रूप में लगा, जो 14 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 33 रन पर पवेलियन लौट गए.

हैरी ब्रूक 25 पर आउट हुए. मोईन अली 11 रन पर आउट हुए. जोस बटलर 43, लियाम लिविंगस्टोन 20 पर आउट हुए. जो रूट ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा और 77 रन बनाकर आउट हुए. क्रिस वोक्स 11 और सैम करन 14 पर आउट हुए.
आदिल रशीद 15 और मार्क वुड 13 पर नाबाद लौटे. न्यूजीलैंड की ओर से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली. मैट हेनरी ने 3, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप 2-2 विकेट झटके. ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट झटके.