वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के 286 रन, मोहम्मद रिजवान व सऊद शकील ने पारी को संभाला
मोहम्मद रिजवान (68 रन) और सऊद शकील (68 रन) की पारी से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पाक और नीदरलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा मैच हो रहा है.
इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पाक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए. इस मैच में पाक कप्तान बाबर आजम सस्ते में आउट हो गए और बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए. मेन इन ग्रीन के सलामी बल्लेबाजों ने भी अपने फैन्स को निराशा किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 38 रनों पर ही 3 विकेट गिरे थे. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने मिलकर पारी को संभाला.

रिजवान ने 8 चौकों से 75 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली, शकील ने 52 गेंदों पर 68 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला. उनके अलावा ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने 39 और शादाब खान ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इस मैच में कप्तान बाबर आजम का बल्ला खामोश रहा, उन्होंने 18 गेंदें खेली और मात्र 5 रन बनाए. नीदरलैंड की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बैस डी लीडे ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके. पाक टीम 48.5 ओवर में 286 रनों पर सिमट गई.
तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हरिस रऊफ ने अंतिम विकेट के लिए 16 गेंदों पर 19 रनों की साझेदारी की. नीदरलैंड को ये मैच जीतने के लिए 287 रन बनाने होंगे.