Trending

एशियाई खेल: महिला कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा ने जीता स्वर्ण पदक

एशियाई खेल में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता। उभरती हुई भारतीय तीरंदाज ने दक्षिण कोरिया के चैवोन सो को 149-145 के अंतर से हराया।

अपनी जीत के साथ वेन्नम ने कुल तीन स्वर्ण पदक हासिल कर लिए है, जिसमें तीरंदाजी कंपाउंड महिला टीम और मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी पदक शामिल है। अदिति गोपीचंद ने महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी में इंडोनेशिया की रतिह ज़िलिज़ती फधली को 146-140 के अंतर से हराकर रजत पदक जीता।

(@media.iccsai)

ज्योति, अदिति और परनीत की तिकड़ी ने तीरंदाजी कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में चीनी ताइपे की यी-ह्सुआन चेन, आई-जौ हुआंग और लू-यून वांग को 230-229 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

ज्योति सुरेखा और प्रवीण ओजस देओताले ने इन खेलों में दक्षिण कोरिया के चैवोन सो और जाहून जू के खिलाफ फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता।