वर्ल्ड कप : मेजबानी को तैयार नवाबों का शहर, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा जिला प्रशासन
जिला प्रशासन की ओर वर्ल्ड कप के लिए सारी तैयारियां चल रही है, इसके तहत लखनऊ को भव्य स्तर पर सजाया जा रहा है। लखनऊ की सभी सड़कें और रास्ते रोशनी से जगमगायेंगी और तो और सब सड़कें फिर से चमकाई जाएंगी।
लखनऊ में 12 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का मैच है, इसी को लेकर पूरे लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में विश्व कप के 5 मैच होने है।
जिसकी वजह से श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, के साथ ही भारत और इंग्लैंड के साथ ही नीदरलैंड टीम भी यहां पर आएंगी। लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि स्टेडियम का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

साथ ही किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि स्टेडियम और आस पास के एरिया की स्ट्रक्चरल सेफ्टी का ऑडिट कराकर सर्टिफिकेट देना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में नगर निगम को निर्देश दिए गए कि उनकी टीमों और इकाना स्टेडियम की टीमों के द्वारा संयुक्त रूप से पूरे स्टेडियम की चेकिंग और साफ सफाई की जाए।
पेस्ट कंट्रोल कराना सुनिश्चित किया जाए. जिलाधिकारी ने बताया कि आयोजन के दिन अत्याधिक भीड़ होने की वजह से मोबाइल नेटवर्क में समस्या आती है, जिसके लिए निर्देश दिए गए की सभी सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ बैठक कर के स्टेडियम में नेटवर्क बूस्टर और टेंपरेरी टॉवर लगवाए जायेंगे।

अमौसी एयरपोर्ट पर क्रिकेट टीमों के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान होने तक जीवनरक्षक औषधियों से युक्त और कुशल चिकित्सकों की टीम भी तैनात की जाएगी। साथ ही मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।