एशियाई खेल : 107 पदकों के साथ भारत का सफर खत्म
एशियाई खेल में भारत ने 107 पदकों के साथ अपने सफर को खत्म किया है। भारत ने इस टूर्नामेंट में इससे पहले कभी भी 100 पदक नहीं जीते थे।
बीते 72 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने एशियाई खेल में 100 पदक जीते है। भारतीय दल के 107 पदकों में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक है।
भारत ने एथलेटिक्स में सर्वाधिक 29 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण, 14 रजत और 9 कांस्य पदक है। भारत ने शूटिंग में 22 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक है।

तीरंदाजी में 9 (5 स्वर्ण, 2 रजत और कांस्य), कुश्ती में 6 (1 रजत और 5 कांस्य), क्रिकेट में 2 (दोनों स्वर्ण), कबड्डी में 2 (दोनों स्वर्ण), हॉकी में 2 (एक स्वर्ण और एक कांस्य), रोइंग में 5 (2 रजत, तीन कांस्य) , स्क्वैश में 5 (2 स्वर्ण, 1रजत और दो कांस्य) और मुक्केबाजी में 5 (1 रजत और 4 कांस्य), सेलिंग में 3 (1 रजत और 2 कांस्य), घुड़सवारी में 2 (1 स्वर्ण, 1 कांस्य).
वुशु में 1 रजत, टेनिस में 2 (1 स्वर्ण, एक रजत), गोल्फ (एक रजत), बैडमिंटन में 3 (1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य), रोलर स्केटिंग में दो कांस्य, टेबल टेनिस (1 कांस्य), कौनोई में 1 कांस्य, सेपकटक्रा में 1 कांस्य, ब्रिज में एक रजत, और शतरंज(दो रजत पदक)