वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने ऐसे की तैयारी
लखनऊ : श्रीलंका के खिलाफ दो दिन पहले दिल्ली में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाकर शानदार तरीके से मैच जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम का विश्व कप में दूसरे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 12 अक्टूबर को होगा. जिसको लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सोमवार को स्टेडियम में जोरदार तैयारी शुरू कर दी.

दक्षिण अफ्रीका टीम ने स्टेडियम के मुख्य मैदान में कंडीशनिंग कैंप लगाया, स्टेडियम के बी ग्राउंड में जोरदार नेट प्रैक्टिस की. दक्षिण अफ्रीका टीम ने फ्लड लाइट में अभ्यास किया. इस दौरान कंडीशनिंग को लेकर टीम के प्लेयर्स ने फुटबॉल खेल कर जमकर पसीना बहाया.

वर्ल्ड कप (दक्षिण अफ्रीका टीम) : टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और रासी वान डेर डुसेन.