Trending

वर्ल्ड कप से केन विलियम्सन बाहर

वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड को तब बड़ा झटका लगा जब टीम के कप्तान केन विलियम्सन के अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और वह टूर्नामेंट के अंत तक उपलब्ध नहीं रहेंगे।

चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ रन चुराने का प्रयास कर रहे विलियम्सन एक गलत थ्रो के प्रयास में बाएं अंगूठे पर चोट खा बैठे थे, स्कैन से पुष्टि हुई कि अनुभवी दाएं हाथ के खिलाड़ी को एक फ्रैक्चर हुआ है।

विलियमसन हाल के दिनों में घुटने की चोट से जूझ रहे है। विलियमसन टूर्नामेंट में दोबारा खेलने के लिए समय पर ठीक नहीं होते है, तो बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल कवर के रूप में भारत की यात्रा करेंगे।

आईसीसी की एक रिपोर्ट में बोला गया है कि न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि 33 वर्षीय खिलाड़ी अभी भी अभियान में भूमिका निभाएंगे।

स्टीड ने कहा कि यह निराशाजनक खबर है। केन हमारी टीम का एक बड़ा हिस्सा और एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी और कप्तान है। हम उन्हें टूर्नामेंट में वापसी करने का हर संभव मौका देंगे। विश्व कप में न्यूजीलैंड का अगला मैच बुधवार को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ है।