Trending

आईसीसी वनडे रैंकिंग : पाक पर जीत से भारत नंबर वन, जाने अन्य टीमों का हाल

आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत ने पाक के खिलाफ शानदार जीत हासिल करते हुए अपनी नंबर वन की रैंकिंग को बरकरार रखा है। पाक इस टाइम दूसरे स्थान पर है, ऑस्ट्रेलिया लगातार दो मैच हारने के बाद चौथे स्थान पर आ चुकी है।

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में अपने पहले तीनों लीग मैच आसानी से जीते है और टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर है। भारत के अब वनडे रैंकिंग में 118 अंक है जबकि पाकिस्तान 115 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका 110 अंक के साथ है।

ऑस्ट्रेलिया के खाते में 109 अंक है। न्यूजीलैंड 106 अंकों के साथ इस समय टॉप 5 में है। आईसीसी ने ये रैंकिंग इंडिया बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के बाद अपडेट की है। इससे पहले भी टीम इंडिया नंबर वन पर थी।

पाकिस्तान आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर आना है तो कम से कम दो मैच लगातार जीतने होंगे और ये दुआ करने होगी कि भारत अपने दोनों मुकाबले हार जाए।

हालांकि, ये संभव होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि पाकिस्तान अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है, टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश की टीम होगी। ऐसे में उधर ऑस्ट्रेलिया और इधर का इंडिया का पलड़ा भारी रहने वाला है।