Trending

चोट से उबरे ट्रेविस हेड, ऑस्ट्रेलिया टीम में हो सकती है वापसी

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने बाएं हाथ में फ्रैक्चर से उबरने के बाद नेट अभ्यास किया जिससे मध्यक्रम के इस बल्लेबाज के भारत में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में जल्दी शामिल होने की उम्मीद बढ़ गयी है।

बल्लेबाज हेड के गुरुवार को भारत आने की संभावना है। उन्होंने बीते शुक्रवार को हाथ से सुरक्षात्मक पट्टी हटा दी थी। वर्ल्ड कप से पहले सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे की गेंद लगने के बाद उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।

इस बात की संभावना कम है कि वह शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के उपलब्ध होंगे। वह फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद 25 अक्टूबर को दिल्ली में नीदरलैंड के खिलाफ खेल सकते है।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

हेड ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू ’ से कहा, ‘‘ मैं अच्छी तरह से उबर रहा हूं। यह मेरी उम्मीद से बेहतर है। हमने सर्जरी नहीं कराने का फैसला किया था क्योंकि उसमें उबरने में 10 सप्ताह का समय लगता। हमें बताया गया कि ‘स्प्लिंट’ के साथ उबरने में कम से कम छह सप्ताह लगेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी योजना के मुताबिक नीदरलैंड के खिलाफ मैच मेरे चोटिल होने के लगभग छह सप्ताह के बाद है। आगे अगर सबकुछ ठीक रहा तो मैंने अपने लिए वही तारीख तय की है। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार मिली है।