भारतीय टीम की पुणे में दस्तक, 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा मैच
वनडे वर्ल्ड कप में भारत काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहा है। हाल ही में को पाक के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था जो उसकी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वर्ल्ड कप में आठवीं जीत है ।
भारतीय टीम का अगला मैच 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम होना है। बांग्लादेश मैच के लिए भारत रविवार को कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ पुणे पहुंच गई।
एक ओर जहां भारत पाक को 7 विकेट से मात देकर उत्साह से लबरेज है। बांग्लादेश न्यूजीलैंड से हार के बाद जीत की पटरी पर वापसी करना चाहेगी।

19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम की ओर से रोहित, विराट, गिल एवं राहुल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इस समय रोहित शर्मा विस्फोटक फॉर्म में है।
गेंदबाजी में पेसर बुमराह, सिराज एवं हार्दिक पर नजरें रहेंगी। भारत की स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ शायद रोहित जडेजा और कुलदीप की मौका देंगे यानि की दो ही स्पिनर के साथ टीम इंडिया मैदान में उतर सकती है।
केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) की रात को वर्ल्ड कप के 11वें मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देकर जीत की हैट्रिक लगाई थी।
दूसरी ओर भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के वनडे कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल हो गए है। इस चोट की वजह से शाकिब अल हसन का पुणे में भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध लग रहा है।