Trending

वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का शानदार प्रदर्शन जारी, आज होगी नीदरलैंड से टक्कर

वनडे वर्ल्ड कप में आज नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होगा। दोनों टीमों के लिए यह इस वर्ल्ड कप तीसरा मैच होगा। इस मैच में आज दक्षिण अफ्रीका जीता तो भारत से बेहतर रन रेट की वजह से अंक तालिका में शीर्ष पर आ सकता है।

इससे पहले नीदरलैंड को जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली थी जबकि दक्षिणा अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था।

HPCA स्टेडियम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा मैच

ओवरऑल नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 7 वनडे हुए है। 6 बार दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली, एक मैच बेनतीजा रहा। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 1996, 2007 और 2011 में मैच हुए।

इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के बास डे लीडे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है। वर्ल्ड कप में अब तक खेले 2 मैच में लीडे ने कुल 5 विकेट लिए है, साथ ही 85 रन भी बनाए है। सबसे ज्यादा 86 रन कॉलिन एकरमैन के नाम है।

दक्षिण अफ्रीका का वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम के विकेटकीपर ओपनर क्विंटन डी कॉक इस साल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है। अभी तक खेले दोनों मैचों में इनके नाम शतक है। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा तेज गेंदबाजों को पेस और उछाल मिलेगा। मैच हाई स्कोरिंग होगा और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

एक्यूवेदर के मुताबिक, धर्मशाला में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। धूप रहेगी, लेकिन दोपहर में बादल छा सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, रूलोफ वान डर मेर्व, रायन क्लाइन, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन।

दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी।