Trending

भारत के खिलाफ मैच के लिए कल धर्मशाला पहुंचेगी न्यूजीलैंड टीम

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लीग मैच को लेकर न्यूजीलैंड कल धर्मशाला पंहुच जाएगी। भारत का 20 अक्टूबर को धर्मशाला पंहुचने का कार्यक्रम है।

न्यूजीलैंड टीम दोपहर बाद करीब 3:20 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर पंहुचेगी जहां से टीम के खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधा होटल ब्लू रेडिसन पंहुचेंगे। न्यूजीलैंड मैच से तीन दिन पूर्व धर्मशाला पंहुच रही है। इस दौरान टीम का नैट प्रैक्टिस का भी कार्यक्रम है।

धर्मशाला में होने वाले भारत के एकमात्र मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। यही वजह है कि इस मैच की लगभग सभी टिकटें ऑनलाइन ही बिक चुकी है।

दोनों ही टीमें इस विश्व कप में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है जिसके चलते भारत पहले जबकि न्यूजीलैंड फिलहाल प्वाइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर है।

धर्मशाला में बीते दिन मंगलवार को मैच खेलने के बाद नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने बुधवार को वापसी की। नीदरलैंड ने धर्मशाला में डे-नाइट खेले गए इस मैच में बड़ा उलटफेर कर दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराया।