Trending

लखनऊ की सासा और सानिध्य की जोड़ी को मिक्स डबल का खिताब

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हो रही 18वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स डबल इवेंट में लखनऊ की सासा कटियार और सानिध्य धर द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया.

18वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप

फाइनल मुकाबले में सासा और सानिध्य की जोड़ी ने महाराष्ट्र की प्रियंका और यश राज की जोड़ी को 3-1 से पराजित कर दिया.

इससे पहले यूपी की इस जोड़ी ने रोमांचक सेमीफाइनल में हरियाण की शिवानी और अग्रिम की जोड़ी को 2-2 (7-4) से हराया. वहीं टीम इवेंट में यूपी की गल्र्स टीम ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया. ओम यादव और प्रणव मिश्रा की जोड़ी ने ब्वॉय डबल्स में गुजरात को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता