Trending

मनीष मिश्रा होंगे लखनऊ एडवोकेट्स क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान

लखनऊ। मनीष मिश्रा को आगामी 35वें ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए लखनऊ एडवोकेट्स क्रिकेट एसोसिएशन (एलएसीए) की टीम का कप्तान बनाया गया है। राकेश यादव टीम के उपकप्तान होंगे।

चयनित टीम की घोषणा शुक्रवार को बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित एक समारोह में सीनियर जज जस्टिस एआर मसूदी एवं जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने करते हुए टीम में शामिल खिलाड़ियों को किट प्रदान करते हुए उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की।

लखनऊ एडवोकेट्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके सेठ (सीनियर एडवोकेट) ने बताया कि 35वें ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गुड़गांव में 22 से 29 अक्टूबर 2023 तक किया जाएगा।

लखनऊ एडवोकेट्स क्रिकेट एसोसिएशन की टीम

मनीष मिश्रा (कप्तान), राकेश यादव (उपकप्तान), प्रदीप तिवारी, विवेक कुमार, सोनू गुप्ता, वरुण प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, आशीष वर्मा, सौरभ कुमार, मो.इमरान, सैयद मुर्तजा जैन, कुणाल यादव, मनदीप सिंह गिल, शिव कुमार सिंह, कोच : सैयद नुजहत हुसैन, मैनेजर : शरद तिवारी।