Trending

वर्ल्ड कप : अंगूठे की चोट के चलते इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले बाहर

वनडे वर्ल्ड कप गत विजेता इंग्लैंड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। अंक तालिका में इंग्लैंड 9वें नंबर पर है। यहां से इस टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले अंगूठे की चोट की वजह से बचे हुए वर्ल्ड कप मैच में से बाहर हो गए है।

@englandcricket

बता दें कि शनिवार को इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान रीस टॉपले की उंगली में चोट लग गई थी। दरअसल, मैच के दौरान टॉपले ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज की एक ड्राइव को रोकने की कोशिश की थी।

इसी कोशिश में उनके उंगली में चोट लग गई। तभी से ही यह चर्चा थी की क्या वे बाकी बचे मैच खेल पाएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्विटर पर यह ऐलान किया है कि टॉपले बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे।

बता दें कि वर्ल्ड कप में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरी क्लासेन में शानदार शतक जड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 229 रनों से हारी।