Trending

इस वजह से धर्मशाला में ही दो दिन रुकेगी टीम इंडिया

धर्मशाला में न्यूजीलैंड पर जीत के बाद भारत को दो दिन का ब्रेक मिला है। टीम के एक प्रवक्ता ने सोमवार (23 अक्टूबर) को एक क्रिकेट वेबसाइट को बताया कि, टीम दो दिन धर्मशाला में रुकेगी। इन दो दिनों की छुट्टी के बाद टीम बुधवार (25 अक्टूबर) को वर्ल्ड कप के अपने अगले मैच (लखनऊ) के लिए निकलेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक़, फिलहाल कोई निर्धारित प्रैक्टिस या नेट सत्र (ऑप्शनल या रेगुलर) का प्लान नहीं है। भारत का अगला मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ है।

भारत ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 98 ओवर तक चले मैच में 12 बॉल बाकी रहते 4 विकेट से हराया। धर्मशाला के मैदान पर रविवार को भारतीय बल्लेबाजों ने 274 रन का टारगेट 48 ओवर में 6 विकेट खोकर चेज कर लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से भारत अंक तालिका में टॉप पर आ गई। अब भारतीय टीम के खाते में 5 मैचों के बाद 10 अंक हो गए है। ऐसे में भारत के टॉप-4 में पहुंचने की संभावनाएं मजबूत हो गई है। टीम को अब 4 में से 2 ही मैच जीतने होंगे।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। कीवी टीम के खाते में 5 मैच के बाद 8 अंक है। भारत को ग्रुप स्टेज में अभी चार और मैच खेलने है।

टीम 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड, 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका, 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और 12 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चोट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पंड्या बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी में टखने की चोट का इलाज करा रहे है।

पंड्या को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। एक सूत्र ने कहा, ‘यह केवल मोच है और कुछ भी गंभीर नहीं है। वो लखनऊ मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रह सकते है।