पाक की हार, मिकी आर्थर को दानिश कनेरिया ने जमकर लताड़ा
पाक के टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर को पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने जमकर लताड़ लगाई है। वर्ल्ड कप के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद हर कोई पाक टीम की आलोचना कर रहा है, दानिश कनेरिया ने टीम डायरेक्टर के फैसले पर सवाल उठाए है, क्योंकि चेन्नई में अफगानिस्तान ने चार स्पिनर खिलाए थे, पाक टीम दो स्पिनरों के साथ उतरी।
दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, “पाकिस्तान टीम ने पहली गलती पहले बैटिंग करने की कर ली। वह सबसे बड़ी गलती थी। आज आपको अपनी रणनीति बदलनी थी।
आपने घिसी पिटी रणनीति अपनाई। पर्चे पर लिखा कि एक तरफ से शाहीन अफरीदी करेगा, दूसरी तरफ से हसन अली करेगा, फिर मैं हारिस राउफ को ले आउंगा और फिर शादाब और उसामा करेंगे। अरे भाई कहानी चेंज हो गई है। कहानी में बदलाव करो।
उन्होंने आगे कहा, “मिकी आर्थर साहब आप क्या कर रहो हो? पाकिस्तान की टीम इंडिया में खेल रही है, थोड़ी सी तो अक्ल रखो। थोड़ा सा सेंस तो रखो। आपने टॉस जीतकर बैटिंग करवा दी और फिर नया बॉल आप फास बॉलर्स से करा रहे हो। पता है कि पेसर स्ट्रगल कर रहे है।

अफगानिस्तान के जो ओपनर है, वो पेस बॉलिंग को अच्छी तरह खेलते है। गुरबाज और जादरान ने कमाल की बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के जो पेस बॉलर है, नए गेंद से विकेट नहीं निकाल पा रहे।
कनेरिया का मानना है, “आपको शाहीन या इफ्तिखार से गेंदबाजी की शुरुआत करनी थी। आपको किसी एक पेसर की जगह स्पिनर को खिलाना था।
आपको स्पिनर्स का यूज करना था, लेकिन आपने नहीं किया। आप वही घिसे पिटे पुराने फॉर्मेट में पर चलते रहे और नतीजा हार के रूप में निकला।
आपने पिछले मैच में शादाब को नहीं खिलाया था, मैंने वहां भी कहा था कि शादाब को ड्रॉप करना गलता है। पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मैच हार गई है।