Trending
फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में सात्विक-चिराग की एंट्री
फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सात्विक साईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व की नंबर एक पुरुष युगल जोड़ी ने जगह बनाई।
एशियाई खेल के मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में 34वें नंबर की जोड़ी लुकास कोरवी और रोनन लाबार को 35 मिनट चले एकतरफा मैच में 21-13, 21-13 से हराया।

सात्विक और चिराग का अगला मैच तीन बार के विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के मोहम्मद एहसान और हेंड्रा सेतियावान से होगा। एशियाई खेल (2014) के स्वर्ण पदक विजेताओं ने चीनी ताइपे के लू चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी को हराया।