श्रीलंका टीम में पथिराना की जगह ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज को जगह
वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल मथीशा पथिराना वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर सीनियर ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज श्रीलंका स्क्वॉड में जगह मिली है।
19 अक्टूबर को ही श्रीलंका क्रिकेट ने ऐलान किया था कि एंजलो मैथ्यूज और दुषमंथा चमीरा श्रीलंकाई टीम से ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर जुड़ेंगे।
श्रीलंकाई सिलेक्टर्स ने बोला था कि इससे चोटिल खिलाड़ी होने पर टीम में रिप्लेसमेंट के लिए खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। वर्ल्ड कप में पथिराना अच्छी फॉर्म में भी नजर नहीं आए है और उनकी गेंदबाजी में वह धार नजर नहीं आई है।

दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पथिराना ने 95 रन लुटाए थे और महज एक विकेट चटकाया था। श्रीलंका ने वर्ल्ड कप में अभी तक कुल चार मैच खेले है और इस दौरान उसे महज एक मैच में ही जीत मिली है।
श्रीलंका को पहले तीन मैच में हार मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया था, पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को पांच विकेट से हार मिली थी। श्रीलंका ने अपना इकलौता मैच नीदरलैंड के खिलाफ जीता है। वर्ल्ड कप अंक तालिका में श्रीलंका 9वें स्थान पर है और सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद लगभग खत्म सी हो गई है।
एंजलो मैथ्यूज श्रीलंका के सीनियर ऑलराउंडर है। उनके स्क्वॉड में आने से टीम को बैलेंस मिलेगा। श्रीलंकाई टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मैथ्यूज का अनुभव काम आ सकता है।
श्रीलंका को अपना अगला वर्ल्ड कप मैच इंग्लैंड के खिलाफ 26 अक्टूबर को खेलना है। श्रीलंका के लिए मैथ्यूज इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतर सकते है। श्रीलंका को अभी इंग्लैंड, अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने है। भारत और श्रीलंका का मैच 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।