Trending

ऑस्ट्रेलिया कायम रखना चाहेगी जीत का सिलसिला, आज नीदरलैंड से टक्कर

वनडे वर्ल्ड कप में आज यानी 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में पांचवां मैच रहेगा। ऑस्ट्रेलिया को 4 में से दो में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर नीदरलैंड को चार में से तीन में हार और एक में जीत मिली।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 2 वनडे हुए है। दोनों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। ये मैच 2003 और 2007 वर्ल्ड कप में खेले गए थे, इसके अलावा दोनों के बीच कोई मैच नहीं हुआ है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया पिछले 5 वनडे में से 3 जीत सका है जबकि 2 में उसे हार मिली है। वहीं नीदरलैंड के पिछले 5 में से 4 में हार और 1 मैच में जीत मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने इस वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले और 228 रन बनाए। टूर्नामेंट में लेग स्पिनर एडम जम्पा ज्यादा सफल रहे। उन्होंने 4 मैच में 9 विकेट लिए है।

इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड से कॉलिन एकरमैन ने सबसे ज्यादा रन बनाए है। उनके नाम एक अर्धशतक है। गेंदबाजों में बास डे लीडे ने सबसे ज्यादा विकेट झटके है।

इस मैदान पर अब तक 29 वनडे मैच हुए है। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 14 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने 14 मैच जीते। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका था।

यहां जो हाईएस्ट रन चेज का रिकॉर्ड है, वो टीम इंडिया के नाम दर्ज है। 1982 में हमारी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 278 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। दिल्ली में 25 अक्टूबर को बारिश की कोई आशंका नहीं है। तापमान 18 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, रूलोफ वान डर मेर्व, लॉगन वान बीक, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन।