बहु-वर्षीय ईसीबी अनुबंध पर इंग्लैंड के 18 प्लेयर्स के हस्ताक्षर
दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच पहली बार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिकेटरों को बहु-वर्षीय केंद्रीय अनुबंध दिया है।
बोर्ड ने एक बयान में बोला, ईसीबी ने सभी पक्षों के लिए किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए प्लेयर्स की ओर से प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन और टीम इंग्लैंड प्लेयर पार्टनरशिप के साथ मिलकर काम किया है।
18 प्लेयर्स ने बहु-वर्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है, आठ और प्लेयर्स ने सामान्य वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है। बोर्ड द्वारा तीन और को इंग्लैंड विकास अनुबंध सौंपे गए है।

उभरते सितारे हैरी ब्रूक, पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट और तेज गेंदबाज मार्क वुड ने तीन साल के केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है। यह पहली बार है जब ब्रुक को ईसीबी केंद्रीय अनुबंध की पेशकश हुई।
जोफ्रा आर्चर, सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर, विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, नवीनतम तेज सनसनी गस एटकिंसन उन 15 प्लेयर्स में है, जिन्होंने दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है।
टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने ईसीबी के साथ 12 महीने का करार किया है। स्टोक्स के अलावा, अनुभवी जेम्स एंडरसन और ऑलराउंडर मोइन अली उन आठ प्लेयर्स में है, जिन्होंने वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है।
डेविड मालन, जो पिछले साल चूक गए थे, को इस बार वार्षिक अनुबंध से पुरस्कृत किया गया है। मौजूदा वनडे विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा होने के बावजूद डेविड विली को बाहर किया गया है। मैथ्यू फिशर, साकिब महमूद और अनकैप्ड जॉन टर्नर तीन खिलाड़ी हैं जिन्हें विकास अनुबंध सौंपा गया है।
अनुबंधित प्लेयर्स की सूची इस प्रकार है-
ईसीबी तीन साल का केंद्रीय अनुबंध: हैरी ब्रूक, जो रूट, मार्क वुड।
ईसीबी दो साल का केंद्रीय अनुबंध: रेहान अहमद, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ब्रायडन कारसे, जैक क्रॉली, सैम क्यूरन, बेन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, जोश टोंग, क्रिस वोक्स।
ईसीबी एक साल का केंद्रीय अनुबंध: मोइन अली, जेम्स एंडरसन, बेन फॉक्स, जैक लीच, डेविड मालन, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले।
इंग्लैंड विकास अनुबंध: मैथ्यू फिशर, साकिब महमूद, जॉन टर्नर