Trending

मैथ्यूज व कुमारा की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड 156 रन पर ऑलआउट

बेन स्टोक्स (43 रन) की पारी से इंग्लैंड को अपने आक्रामक रवैये पर लौटने की जरूरत थी, बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से उसकी टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे विश्व कप के मैच में यहां 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई।

गत विजेता इंग्लैंड के अभी चार मैचों में दो अंक है और उससे यहां बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही थी, असमान उछाल ले रही पिच पर उसके बल्लेबाज जूझते हुए दिखे। बेन स्टोक्स को छोड़कर उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट झटके, एंजेलो मैथ्यूज और कासुन रजिता ने दो-दो विकेट झटके।

डेविड मलान (25 गेंद पर 28 रन) और जॉनी बेयरस्टो (31 गेंद पर 30 रन) ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई इंग्लैंड को आक्रामक शुरूआत दिलाई। यह साझेदारी टूटने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और उसकी आधी टीम 85 रन के स्कोर तक पवेलियन पहुंच गई।

मलान आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। वह मैथ्यूज की गेंद पर असमंजस की स्थिति में दिखे और विकेटकीपर कुसल मेंडिस को कैच दे बैठे।

जो रूट (03) तेजी से रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए, कप्तान जोस बटलर (08) कुमारा की ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर ड्राइव लगाने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौटे।

बेयरस्टो भी रजिता की गेंद पर सही टाइमिंग से शॉट नहीं लगा पाए। उन्होंने मिड ऑन पर धनंजय डिसिल्वा को आसान कैच दिया।

लियाम लिविंगस्टोन (01) भी कुमारा की गेंद पर गलत लाइन में खेल रहे थे और पगबाधा आउट हो गए। मोईन अली (15) को मैथ्यूज की गेंद पर कट करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने प्वाइंट पर खड़े कुसल परेरा को आसान कैच किया।

इंग्लैंड को इन बल्लेबाजों से जिम्मेदारी भरी पारी की जरूरत थी, उन्होंने अपनी गलतियों से विकेट गंवाए। स्टोक्स ने हालांकि जिम्मेदारी दिखाई। वह जब 12 रन पर खेल रहे थे तो सदीरा समरविक्रमा ने उन्हें जीवन दान दिया। इस ऑलराउंडर ने इसका फायदा उठाकर कुछ आकर्षक शॉट लगाए।

उन्होंने कुमारा की गेंद पर सीमा रेखा पर कैच दिया, इंग्लैंड की पारी सिमटने में देर नहीं लगी। डेविड विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे।