Trending
एमएलएस नवोदित खिलाड़ी के पुरस्कार की होड़ में मेसी
इंटर मियामी क्लब के सुपरस्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी मेजर लीग सॉकर में साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो गए है। लीग ने पुरस्कार के नामांकन दावेदारों की घोषणा की। उम्मीद की जा रही है कि अर्जेंटीना के विश्वकप कप्तान मेसी को यह खिताब मिल जाएगा।

इस जुलाई में मियामी क्लब के साथ जुड़ने वाले मेसी ने अब तक 11 गोल किए जिसमें आठ बार उन्होंने गोल करने में मदद की है। नवोदित पुरस्कार के लिए अटलांटा यूनाइटेड के जियोर्जोस जियाकुमाकिस और सेंट लुईस सिटी के एडुआर्ड लोवेन ने नामांकन किया है।
साल के सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए सेंट लुईस सिटी के ब्रैडली कार्नेल, सिनसिनाटी के पैट नूनन और कोलंबस के विल्फ्रेड नैंसी शामिल है।