Trending

शतक नहीं बना सके रोहित शर्मा, भारत ने इंग्लैंड को दी 230 रन की चुनौती

लखनऊ। कप्तान रोहित शर्मा (87) के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव (49) और केएल राहुल (39) की पारियों से भारत ने यहां इकाना स्टेडियम में विश्व कप के 29वें मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 230 रनों का टारगेट दिया है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। जोस बटलर ने इस मैच में टॉस जीतकर एक मुश्किल विकेट पर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।

भारत की शुरुआत खराब रही और 12वें ओवर तक 40 रन पर शुभमन गिल (09), विराट कोहली (00) और श्रेयस अय्यर (04) पवेलियन लौट गए।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान रोहित और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापसी दिलाने की कोशिश की।

भारत अब संभल गई है, केएल राहुल को डेविड विली ने आउट करके भारत को चौथा झटका दिया। राहुल ने 58 गेंदों पर 3 चौंकों से 39 रन बनाए। यह विकेट 31वें ओवर में 131 रन पर गिरा। राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने कप्तान रोहित के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

37वें ओवर में पारी के तेज गति देने के चक्कर में रोहित आदिल रशीद की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की और मिडविकेट पर लियाम लिविंगस्टोन ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

रोहित ने 101 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के से 87 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भारतीय विकेट-जल्दी जल्दी गिरने लगे और टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन ही बना सकी।

कुलदीप 9 रन बनाकर नाबाद रहे। बुमराह पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने 3, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने 2-2 व मार्क वुड ने 1 विकेट झटका।