Trending

लखनऊ : खराब आउटफील्ड से खिलाड़ी चोटिल, फैन्स नाराज

भारत में हो रहे वर्ल्ड कप में मैदानों की आउटफील्ड खूब चर्चाओं में बनी हुई है. बीते रविवार (29 अक्टूबर) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। वहीं इस मैच में बेहद ही खराब आउटफील्ड देखने को मिली जिससे खासा बवाल मच गया।

लखनऊ की खराब आउटफील्ड देख लोग नाराज़ दिखे. इससे पहले धर्मशाला के स्टेडियम की खराब आउटफील्ड पर बवाल हुआ था.

@ManojTiwariIND

लखनऊ में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच के दौरान इंग्लैंड प्लेयर लियाम लिविंगस्टोन फील्डिंग के दौरान खराब आउटफील्ड होने की वजह से चोटिल हुए, जो फैन्स को पसंद नहीं आया.

मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कैच लेने के लिए भागे लिविंस्टोन ने कैच पूरा करने के लिए आगे की तरफ डाइव लगाई, जिसके चलते आउटफील्ड की मिट्टी उनके पैर से उखड़ गई और लिविंगस्टोन चोटिल हुए.

लिविंस्टोन के इस कैच के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर लखनऊ की आउटफील्ड की आलोचना करते हुए दिखे. एक यूज़र ने लिखा, लखनऊ की आउटफील्ड और धर्मशाला की आउटफील्ड बराबर.

@dhareja4u

दूसरे यूजर ने लिखा, लखनऊ की आउटफील्ड प्लेयर्स के लिए आपदा. पहले धर्मशाला में खराब आउटफील्ड का मामला सामने आया और अब लखनऊ से खराब आउटफील्ड की तस्वीरें सामने आई हैं.

बता दें कि भारत ने लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का छठा मैच खेला, जिसमें टीम ने 100 रनों से जीत दर्ज की. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए.

जवाब में भारतीय गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड को 129 रनों पर ढेर करके मैच जीता. टीम के लिए मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी की. शमी ने 4 और बुमराह ने 3 विकेट झटके