Trending

आईएसएल : अपने ही घर में मोहन बागान सुपर जाइंट के हाथों हारी जमशेदपुर एफसी

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक्शन से भरपूर इंडियन सुपर लीग मैच में जमशेदपुर एफसी का सामना मोहन बागान सुपर जाइंट से हुआ.

इन दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मैच का फैन्स ने भरपूर लुत्फ उठाया. अंत में 10 प्लेयर्स वाली जमशेदपुर एफसी को मेरिनर्स के हाथों 3-2 से हार मिली.

जमशेदपुर एफसी अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद 27 नवंबर को एफसी गोवा से खेलेगी और अगला घरेलू मैच 1 दिसंबर को पड़ोसी ओडिशा एफसी के साथ होगा.

@indiansuperleague

मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने अपना-अपना दमखम दिखाया. घरेलू टीम को फायदा उठाने में ज्यादा समय नहीं लगा, मोहम्मद सनन ने सुभाशीष बोस के बचाव में हुई गलती का फायदा उठाया और एक लंबी दूरी का शॉट लगा दिया, जो नेट में जाकर लगा, जिससे खेल के कुछ मिनट में ही जमशेदपुर एफसी को बढ़त मिली.

सानान, चीमा और स्टवानोविक की बदौलत अपनी बढ़त को बढ़ाने का प्रयास करते हुए जमशेदपुर एफसी ने दबाव बनाना जारी रखा. मोहन बागान सुपर जाइंट ने भी शानदार प्रदर्शन किया और बराबरी करने के लिए संघर्ष जारी रखा. अरमांडो सादिकु ने गेंद को गोल में डालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर खत्म किया.

दूसरा हाफ उतार-चढ़ाव से कम नहीं था, दोनों टीमों ने अपनी आक्रामकता का प्रदर्शन किया. शुरुआत में ही मैच में अप्रत्याशित मोड़ आ गया जहां द मेरिनर्स ने लिस्टन कोलाको के माध्यम से बढ़त मिली, जिन्होंने एक अच्छा गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई.

उन्होंने कुशलतापूर्वक बॉक्स के बाहर से लेफ्ट कार्नर दाहिने पैर से शॉट लगाया और गेंद को नेट में डाल दिया. एल्सिन्हो कुछ ही मिनट बाद गोल करने के करीब आ गए और एक बेहतरीन कॉर्नर से जमशेदपुर को बराबरी दिलाने की कोशिश की, विशाल कैथ ने ब्राजीलियाई डिफेंडर को रोक लिया.

जैसे ही दोनों टीमों ने एक और गोल करने की कोशिश की, रेफरी ने जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर टीपी रेहेनेश को लाल कार्ड दिखा दिया, जिससे स्कॉट कूपर दुविधा में पड़ गए क्योंकि उन्हें मोहम्मद सनन की जगह विशाल यादव को लाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

कियान नासिरी ने एक तेज ब्रेक का फायदा उठाया और नेट के निचले दाएं कोने में दाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर मोहन बागान एसजी को 3-1 की बढ़त दिलाई.

अंतिम क्षणों में जमशेदपुर एफसी ने स्टीव अंब्री को मैदान पर उतारा और उन्होंने कुछ जादुई पल दिखाए. सबसे पहले उन्होंने बॉक्स में पेनाल्टी जीती और उसे गोल में बदल दिया.

फारवर्ड कुछ ही मिनट बाद फिर से गोल करने के करीब आ गया और एक शानदार प्रयास हुआ, गेंद क्रॉसबार लग गए और जमशेदपुर एफसी बराबरी नहीं कर पाई.

सेम्बोई हाओकिप भी गोल करने के करीब आ गए जहां वह इमरान खान के लो-क्रॉस से लगभग टकरा गए. मोहन बागान एसजी ने अंतिम कुछ मिनटों में पूरे 3 अंक अपने नाम कर लिये.